फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटकाः 11वीं कक्षा की इवनिंग क्लास अब नहीं लगेंगी, 400 से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में

Thu, 19 Sep 2019 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
11वीं कक्षा की पांचवीं काउंसिलिंग में दाखिल 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स की अब इवनिंग क्लास नहीं लगेंगी। शिक्षा विभाग इन स्टूडेंट्स को कहीं ओर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एजुकेशन सेक्रेटरी के साथ बैठक हुई। इसमें यह फैसला लिया गया। हालांकि इस बारे में जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने अधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 11वीं के स्टूडेंट्स को शहर के विभिन्न स्कूलों में दिन की ही क्लासेज में एडजेस्ट करने पर विचार किया जा रहा है। शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिसमें पहले से ही 11वीं में स्टूडेंट्स तय संख्या से ज्यादा हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि पांचवीं काउंसिलिंग के तहत दाखिल किए 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स को कैसे एडजस्ट किया जाएगा।

पहले इन स्टूडेंट्स की इस हफ्ते से सेक्टर-19 स्थित गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-23 स्थित गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इवनिंग क्लासेज शुरू होनी थी। लेक्चरर्स की कमी होने की वजह से 10 जेबीटी टीचर्स को 11वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाने की ड्यूटी लगाई गई थी। इन जेबीटी टीचर्स की समग्र शिक्षा अभियान के तहत नई भर्ती की गई है।
विज्ञापन


400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में लटका
11वीं कक्षा के 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए 11 और 12 सितंबर को 5वीं काउंसिलिंग की गई थी। स्टूडेंट्स और इनके परिजनों में दाखिले को लेकर एक आस जगी थी, लेकिन अब एक हफ्ते के बाद भी शिक्षा विभाग इनकी क्लासेज को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं कर पाया है। पहले ही एडमिशन में काफी देरी हो चुकी है।

11वीं पढ़ रहे बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं और अभी तक इन बच्चों की क्लासेज का कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ती जा रही है कि इनकी क्लासेज लगेंगी भी या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें