पंचकूला। जिले के 39 में से 10 जोन के शराब के ठेकों की ऑनलाइन बिडिंग के जरिये नीलामी की गई। एक्साइज विभाग की ओर से आयोजित इस नीलामी में किसी भी एजेंसी ने भाग नहीं लिया। ऐसे में डिपार्टमेंट अब अगली नीलामी की तैयारी कर रहा है, ताकि सभी शराब के ठेके बिक जाएं। इनमें पंचकूला के 6 और कालका-पिंजौर के 4 जोन शामिल हैं। इससे पहले हुई नीलामी में 39 जोन की ऑक्शन में से 29 जोन की बोली लगी थी। जिसमें अच्छी कमाई एक्साइज डिपार्टमेंट को हुई थी। संवाद