शेमरॉक को 6 विकेट से हराया नवजोत बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान में खेले गए इंटर एकेडमी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में निपुण क्रिकेट अकादमी ने शेमरॉक अकादमी को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में टॉस जीतकर निपुण क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। शेमरॉक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से यूजर कौशिक ने 44 रन की पारी खेली।
निपुण अकादमी की ओर से नवजोत, नितिन और जयेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निपुण विल टू विन क्रिकेट अकादमी ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। रिथ्विक ने 43 और सहर्ष ने 22 रन का योगदान दिया। शेमरॉक की ओर से आरव ने 2 विकेट लिए।
मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में नवजोत को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। नमहे मित्तल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और जयेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।