फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1.75 करोड़ की साइबर ठगी का नौवां आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। पौने दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने गुजरात के कच्छ जिले से नौवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद भानुशाली, गांधीधाम, गुजरात का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामला जुलाई 2024 का है जब पंचकूला निवासी व्यक्ति ने फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश से दुगुना लाभ कमाने वाले विज्ञापन पर भरोसा कर 1.75 करोड़ रुपये का निवेश कर दिए। बाद में वह ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई भूप सिंह ने जांच कर रहे हैं। उनकी टीम ने गुजरात में रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस केस में अब तक आठ अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें हरियाणा, पंजाब और गुजरात के लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें