संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आरटीए ने विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने और छाेड़ने वाले वैन और मैक्सी कैब पर शिकंजा कसा है। मंगलवार को सेक्टर-20 स्थित एक निजी स्कूल के बाहर नौ वाहनों को इंपाउंड कर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पिछले दिनों सेक्टर-25 में एक वैन पलट गई थी। वैन में सवार आठ स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद आरटीए सक्रिय होकर वाहनों की जांच कर रहा है।
मंगलवार दोपहर को आरटीए सेक्टर-20 स्थित एक निजी स्कूल के बाहर पहुंचीं और विद्यार्थियों को स्कूल से ले जाने के इंतजार कर रहे वाहनों की जांच की। जांच में चार वाहन अनफिट मिले। इसके अलावा वाहनों को बिना परमिट, बिना टैक्स पाया गया। आरटीए ने वाहनों को इंपाउंड कर जुर्माना लगाया। विद्यार्थियों को स्कूल में बैठाकर अभिभावकों को सूचना दी गई। अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को अपने साथ घर लेकर गए। आरटीए सेक्रेटरी हेरतजीत कौर बराड़ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मैक्स कैब, वैन और बिना परमिट के वाहनों में अपने बच्चों को स्कूल न भेजें।