फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: न्यूजीलैंड के वर्क वीजा के नाम पर 9 लाख ठगे, एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। न्यूजीलैंड वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर फर्जी इमिग्रेशन एजेंट मनदीप सिंह (मोहाली) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिकायतकर्ता पंचकूला निवासी ने पुलिस को बताया कि जून 2023 में उसकी मुलाकात मनदीप सिंह से हुई। आरोपी ने खुद को न्यूजीलैंड वर्क वीजा का एजेंट बताया और वीजा प्रक्रिया, मेडिकल, फाइल चार्ज, जॉब ऑफर व टिकट के नाम पर अलग-अलग समय पर कुल 9 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उसने फर्जी जॉब लेटर और हवाई टिकट भी दिखाए। जब पीड़ित ने विदेश भेजने या रकम लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने संपर्क कम कर दिया और साफ इनकार कर दिया। लोगों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सेक्टर-17 सी, चंडीगढ़ में कार्यालय भी खोला था। शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज योगविंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को 27 जनवरी को गिरफ्तार किया। उसे 28 जनवरी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पंचकूला व पंजाब में न्यूजीलैंड और कनाडा में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर चार मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें