पिंजौर। जेपी गुरुकुल हाई स्कूल का हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के कुल 43 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास हुए हैं। स्कूल के छात्र ओम कक्कड़ ने 95% अंक लेकर स्कूल में प्रथम और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। हिमांशी ने 93.4% अंक प्राप्त कर के स्कूल में द्वितीय स्थान और यजुर कौशल ने 92.8% अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कार्तिक 92%, धैर्य 90.6% तथा हरमन 89.2% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। 19 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। उन्होंने बच्चों की इस कामयावी का श्रेय स्कूल के अध्यापकों, अभिभावकों सहित बच्चों की मेहनत को दिया।