फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएचएम की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर रोष मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा एनएचम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर तीन सौ कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से हरियाणा एनएचएम दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

रोष मार्च में पंचकूला एनएचएम के प्रधान अरविंद यादव, भारतीय मजदूर संघ के प्रधान कृष्ण कुमार कटारिया, एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा की प्रवक्ता मंजू सिंह ने बताया उनकी मांगें सरकार नहीं मान रही है। कर्मचारियों को पक्के किए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। अभी तक सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने का भी प्रस्ताव नहीं माना है। एनएचएम के अंदर काम करने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें