फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा के चलते एनएचएम कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएचएम हरियाणा संघ ने रविवार को राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक कर आंदोलन का एलान किया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रिहान व संचालन महासचिव हरिराज ने किया। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करने की बजाय बातचीत के लिए सरकार की ओर से समय नहीं देने पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष रिहान ने बताया कि महामारी काल में कोई आंदोलन नहीं करना चाहते, लेकिन उपेक्षा से व्यथित होकर कर्मचारी हित में चरणबद्ध आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

ये रहेगा आंदोलन का स्वरूप
एक जून को हरियाणा व देश में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए हर जिले में यज्ञ या मौन धारण किया जाएगा। सरकार जगाओ अभियान के तहत दो से 7 जून तक प्रत्येक संस्थान पर गेट मीटिंग कर भाजपा विधायक व मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा। 8 से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न मानने पर एनएचएम कर्मचारी 22 व 23 जून को होम आइसोलेशन में चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें