पंचकूला। गढ़वाल सभा (रजि.) पंचकूला के आगामी तीन वर्षों (2024-2027) के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अग्रवाल भवन, सेक्टर 16 में हुआ। समारोह की अध्यक्षता शैलेश शर्मा हरियाणा मॉडल स्कूल सेक्टर-10 पंचकूला ने की। मुख्य अतिथि पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा समाजसेवी शक्तिरानी शर्मा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समारोह का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह रावत ने किया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। प्रधान हरीश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल रावत, उप प्रधान गीता रावत, महासचिव बीरेंद्र प्रसाद बहुगुणा, सचिव प्रकाश चंद्र ढोडियाल, मनीष चंद्र डंडरियाल, प्रेस सचिव चंद्र मोहन बशिष्ठ, कोष निरीक्षक सतीश शर्मा, सांस्कृतिक सचिव चंद्र मोहन जोशी, संगठन सचिव गणेशी रावत, बलबीर सिंह भंडारी, रघुनाथ गुसाईं, सब्बल सिंह गुसाईं, जीतपाल सिंह कठेयत व अन्य संख्या में उपस्थित रहे।