फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई रेल सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई रेल सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह 8.50 बजे उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ पहुंची। यहां ट्रेन से उतरने वाले रेल यात्रियों का पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फूल देकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बाबला, डीआरएम विनोद भाटिया, सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन


समय सारिणी
ट्रेन नंबर- 20989 उदयपुर से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे अंबाला कैंट और 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-20990 प्रत्येक वीरवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर 12:05 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। 22 डिब्बों वाली इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।

इन जगहों पर होगा ट्रेन का ठहराव
सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, मीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बांदीकुई जंक्शन, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर एक मशहूर पर्यटन स्थल है। हर साल हजारों लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन पंजाब और आस-पास के राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सीधी ट्रेन नहीं मिलने से परेशानी होती थी। अब नई ट्रेन से चंडीगढ़ और आसपास के शहरों से सीधे उदयपुर पहुंचा जा सकेगा जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें