फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री गुरुग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप गायब होने के मामले में नई धाराएं जोड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर पंजाब सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन

आरोपियों को इन धाराओं को चुनौती देने की छूट, 30 जनवरी को होगी सुनवाई

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। श्री गुरुग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप एसजीपीसी के प्रकाशन विभाग से गायब होने के मामले में आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर एसआईटी ने बताया कि इस मामले में कुछ नई धाराएं एफआईआर में जोड़ी गई हैं। हाईकोर्ट ने आरोपियों को इन धाराओं को चुनौती देने की छूट दे दी और 30 जनवरी को मामले की सुनवाई तय की है।
याचिकाओं में बताया यह मामला 2015 से 2018 के बीच का है, जब एसजीपीसी के प्रकाशन विभाग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप लापता हो गए थे। जांच के लिए अकाल तख्त साहिब के सचिवालय द्वारा एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने अपनी जांच के बाद 23 अगस्त 2020 को एसजीपीसी को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस मामले में एसआईटी ने जांच आरंभ की थी और याचिकाकर्ताओं ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि एसआईटी ने जांच के दौरान कुछ नए तथ्य, जानकारी व सबूत सामने आने के बाद मामले में कुछ अन्य आपराधिक धाराएं जोड़ी हैं। इस दौरान आरोपियों ने अपील की कि उन्हें इन धाराओं को भी चुनौती देने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें