पंचकूला। वर्ष-2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार आर्य ने शनिवार को पंचकूला के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। अभी उनके पास आईजीपी एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज भी है। इसके अतिरिक्त उन्हें बतौर पुलिस कमिश्नर का भी चार्ज मिल गया है।
शनिवार को नए पुलिस कमिश्नर का पुलिस आयुक्त कार्यालय पंचकूला मनसा देवी में जवानों ने सलामी देकर स्वागत किया। इसी अवसर पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी अपराध एवं यातायात वीरेंद्र सांगवान और अन्य सभी एसीपी ने भी स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करते ही दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले में हर प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है। अपराधों की रोकथाम, महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व नशीली पदार्थों को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।