फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर के छह सेक्टरों में बनेंगी नई ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, नीलामी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। छह विभिन्न सेक्टरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 28 जून को ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लिए प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। पंचकूला के अलावा दो साइट पिंजौर के सेक्टर-5 में भी नीलाम की जानी हैं। यह नीलामी ऑनलाइन की जाएगी। एचएसवीपी की तरफ से शहर में लगातार रिहायशी और व्यावसायिक साइटों की नीलामी की जा रही है। लोग भी पंचकूला में एचएसवीपी की प्रॉपर्टी खरीदने में खासा रुझान दिखा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सेक्टर-5 में प्रस्तावित हैप्पीनेस फूड मार्केट के 3 गुणा 6 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट 2.25 करोड़ रुपये में बिके थे।

इन सेक्टरों में साइट होंगी नीलाम

एचएसवीपी की तरफ से बुधवार को पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-2, एमडीसी सेक्टर-5, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-24 और सेक्टर-31 की 11 साइटों की नीलामी की जानी है। इसके अलावा दो साइट पिंजौर के सेक्टर-5 में भी नीलाम की जाएंगी। इस नीलामी में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। मगर वहां निर्माण कार्य सोसायटी के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इसके लिए पहले सोसायटी पंजीकृत करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-21 में हैं 120 सोसायटी
शहर के कई सेक्टर ऐसे हैं जहां पर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाई गई हैं। सेक्टर-21 में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। अकेले सेक्टर-21 में 120 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाई गई हैं। पूरे शहर में करीब 250 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाई गई हैं। अब होने वाली नीलामी में भी सेक्टर-20 की
तीन साइट शामिल की गई हैं।


ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की साइट की नीलामी बुधवार को की जाएगी। यह नीलामी ऑनलाइन होगी। जितनी भी साइट नीलामी में रखी
गई हैं सबकी जिओ टैगिंग की गई है। - मानव मलिक, संपदा अधिकारी पंचकूला, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण


सेक्टर ऑक्शन प्लॉट नाम क्षेत्र रिजर्व प्राइज

सेक्टर-2 एमडीसी जीएच 3116.19 202997600



सेक्टर-2 एमडीसी जीएच-2 2832.9 184543200

सेक्टर-2 एमडीसी जीएच-3 3035.25 197725000



सेक्टर-5 एमडीसी जीएच 2185.38 142362000

सेक्टर-20 जीएच-107बी 3652 244162400



सेक्टर-20 जीएच-45 2000 133714400

सेक्टर-20 104ए 2000 133714400



सेक्टर-21 जीएच 9510.11 733637200

सेक्टर-24 जीएच-16 2225.85 137366800



सेक्टर-24 जीएच-17 2509.14 154849800

सेक्टर-31 जीएच-17 3804.18 233957100



पिंजौर सेक्टर-5 जीएच-2 1699.74 97613700

पिंजौर सेक्टर-5 जीएच-6 2630.55 151068900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें