फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुरानी से दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू, जनता को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। हरियाणा राज्य परिवहन ने जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रायपुरानी से दिल्ली के लिए नई बस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस बस सेवा का शुभारंभ कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

नई बस सेवा सुबह 6:20 बजे रायपुरानी से रवाना होगी और खेडी, मौली, ककराली, फतेहगढ़, जटवाड़, छज्जूमाजरा, हंडेसरा, पंजोखरा, और बलदेव नगर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों को सीधी दिल्ली कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे यात्रियों को अब निजी साधनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने के बाद, यह बस दोपहर 12:52 बजे दिल्ली से वापस रायपुरानी के लिए रवाना होगी। इस नई बस सेवा का विशेष लाभ नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को होगा, जिन्हें अब दिल्ली जाने के लिए आसान और सस्ता परिवहन विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह, जीएम, पंचकूला डिपो ने कहा, इस बस सेवा का उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को दिल्ली से बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें