फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के सेक्टर-1 राजकीय कॉलेज में लागू होगी एनईपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 राजकीय कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होगी। 63 कोर्स के इच्छुक विद्यार्थियों को आईयूएमएस पोर्टल पर 15 जून तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने बताया कि इस बार पोस्ट ग्रेजुएशन में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके कोर्स का पूरा शेड्यूल जल्द जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एनईपी-2020 में विद्यार्थियों के लिए इटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम व कौशल विकास पर जोर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों का मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास होगा। नए सत्र से विश्वविद्यालय के सभी पीजी प्रोग्राम में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है।

दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए विद्यार्थी 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें