फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नायब सैनी का हुआ स्वागत, जजपा हलका अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। जजपा के हलका कालका अध्यक्ष बलदेव सिंह गवाही सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मोरनी में कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पटका पहनाकर सभी को विधिवत पार्टी में शामिल करवाया। शेरला गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं को नायब सैनी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की सराहना कर उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा का परचम लहराएगा। आज बिना खर्ची पर्ची के योग्य बच्चे अपनी काबिलियत के दम पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। इससे पूर्व नायब सिंह सैनी का मोरनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनको मांगपत्र भी सौंपे। इस अवसर पर लतिका शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया, कालका परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, बलदेव भंडारी हिमाचल, संजय आहुजा सहित विशाल सेठ, सुभाष शर्मा अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग भाजपा में हुए शामिल
भाजपा में शामिल होने वालों में रोमा देवी जिला परिषद सदस्य, कुसुम लता बीडीसी सदस्य, सतपाल सिंह बीडीसी, सुषमा देवी सरपंच टिक्कर पंचायत, रविंद्र सरपंच मसयून, खुशहाल सिंह पूर्व सरपंच, चमेल आदयों, पुष्पेंद्र भोगपुर, सुभाष राणा, लेख राज, नरेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बचन सिंह, बालकिशन, खजान सिंह भोगपुर, भूपेंद्र सिंह साल्यों के अलावा कई पूर्व सरपंच, पंच सहित आम लोग भाजपा में शामिल हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें