फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नेशनल माउंटेन बाइक साइकिलिंग प्रतियोगिता मोरनी में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हरियाणा स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा 19वीं नेशनल माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन मोरनी की वादियों में किया जा रहा है। मंगलवार को खंड की नाइटा पंचायत के गांव सयड़ा में तीन दिवसीय चैंपियनशिप का आगाज किया गया। पहले दिन विभिन्न वर्गों में अलग-अलग चैंपियनशिप आयोजित की गई। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के राज्य मंत्री और हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह इस प्रतियोगिता को आयोजित करने में अहम योगदान कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह दपाना गांव से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह और हरियाणा स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव नीरज तंवर और स्थानीय सरपंचों ने झंडी दिखाकर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों के लिए गांव में 4 किलोमीटर का ट्रैक का बनाया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को जंप के साथ ही ऑफ रोड से भी गुजरकर रेस पूरी करने का टास्क दिया गया था। इस मौके पर एशियन साइकिलिंग के महासचिव ओंकार सिंह ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया। एशियन साइकिलिंग के महासचिव ओंकार सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के करीब 550 पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह मार्ग एशिया गेम्स लेवल का रूट है। राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का मार्ग मिलना खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम करेगा। इससे एशिया व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी पदक लाने का काम करेंगे। हरियाणा ने रोड की तो अनेक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है लेकिन राष्ट्रीय माउंटेन बाइक की पहली प्रतियोगिता है। रूट व व्यवस्थाओं को देखकर लगता है यह एक अनोखा आयोजन होगा और आने वाले समय में एशिया की प्रतियोगिता भी इस रूट पर हो सकती है। इसमें हिमाचल से सीमेन, देवेंद्र, मणिपुर से अडोनिक, आर्मी से कमलेश राणा, महिलाओं में महाराष्ट्र प्रणिका सुमन, जूनियर वर्ग में ज डोगरा चंडीगढ़, रार्लिका द्रवडे महाराष्ट्र से सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें