अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) नई दिल्ली केंद्र सरकार की केंद्रीय ओबीसी सूची में पंजाब की विभिन्न जातियों को शामिल करने के संबंध में मंगलवार को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में एक जनसुनवाई करेगा।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि यह जनसुनवाई पहले यूटी गेस्ट हाउस में होनी निर्धारित थी लेकिन अब यह सुनवाई होटल माउंटव्यू कॉन्फ्रेंस हॉल सेक्टर-10 में होगी। इसका मुख्य उद्देश्य संबंधित जातियों के प्रतिनिधियों को आयोग के समक्ष अपने विचार, तथ्य और मांगें सीधे तौर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। राज्य सरकार ने संबंधित जाति समूहों और उनके प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस जनसुनवाई में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने सुझाव आयोग के साथ साझा करें।