माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का मुआयना किया। उनके साथ विधायक कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों के लिए 14 एलईडी पंडाल में लगाई जा रही हैं ताकि दूर तक लोगों को शपथ ग्रहण समारोह आसानी से देख सके।
इसमें शहर का सौंदर्यीकरण, अलग-अलग स्थानों पर बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग का प्रबंध, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं शामिल थीं। समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था के अलावा करीब दो हजार बसों और पांच हजार छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार समारोह में करीब दो बसें हर विधानसभा क्षेत्र से आएंगी। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग से 4500 से अधिक वाहन लेकर आएंगे।