फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरु पर्व पर रोशनी से जगमगाया नाडा साहिब गुरुद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह दो बजे शुरू होगा कीर्तन, रात 11 बजे तक सजेगा दीवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता गुरुद्वारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। पर्व को लेकर संगत में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा परिसर में जगह-जगह फूलों की सजावट की गई है। वहीं, रंगीन लाइटों से भवन को आकर्षक रूप दिया गया है। गुरु पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह दो बजे शब्द कीर्तन शुरू होगा। सुबह ढाई बजे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इसके बाद रात 11 बजे तक कीर्तन और गुरबाणी का कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान विभिन्न रागी जत्थे गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल करेंगे। पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें