फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोटकपूरा गोली कांड को सुलझाने में आम लोग भी बन पाएंगे मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आठ साल पुराने कोटकपूरा गोली कांड की जांच को आगे बढ़ाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एआईटी) अब आम लोगों से मदद लेगी। एसआईटी ने तय किया है कि जिस भी व्यक्ति के पास गोली कांड से जुड़ी कोई जानकारी है तो उनके दफ्तर पहुंचकर दे सकते हैं। इसके अलावा एसआईटी के मेल, व्हाट्सएप नंबर पर जानकारी शेयर की जा सकती है। एसआईटी के प्रमुख एडीजीपी एलके यादव ने कहा कि लोग बिना किसी डर से अपनी जानकारी दें। इससे इस मामले के नतीजे पर प्रभाव पड़ सकता है। जानकारी देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी के मुताबिक निजी तौर पर कोई व्यक्ति जानकारी देना चाहता है तो 10 और 14 फरवरी को सेक्टर-9 चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पहुंचकर दे सकता है। व्हाट्सएप नंबर 9875983237 पर मैसेज भेजकर या ईमेल आईडी newsitw®wvkotkapuracasegmail.com पर जानकारी सांझी की जा सकती हैं। एसआईटी जांच के इस मोड़ को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में कुछ भी कहीं से तथ्य मिल रहे हैं तो उनकी पड़ताल कर जांच में शामिल किया जा रहा है।
इससे पहले इस मामले में एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उस समय के तीन सीनियर पुलिस अधिकारियों से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। साथ ही गोली चलाने के आदेश से लेकर कई मुद्दों पर उनसे सवाल जवाब किए गए हैं। एसआईटी ने अपना सारा रिकॉर्ड जुटा लिया है।
विज्ञापन

याद रहे साल 2021 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तबके आईजी कुंवर प्रताप की जांच रिपोर्ट को रद्द कर दिया था और सरकार को नई एसआईटी बनाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एडीजीपी एलके यादव की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। अब यही एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें