फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बी और सी सड़कों पर स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों पर लग सकती है रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर में हो रहे स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन के विरोध के बाद इस समस्या का समाधान होता नजर आ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सीएम के सामने रखे प्रस्ताव पर मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद इसकी उम्मीद जताई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार शाम को बी और सी सड़कों पर स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों पर पूर्णतया रोक लगाने का सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शहरवासियों की मांग के अनुसार जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पंचकूला में तल क्षेत्र अनुपात (एफएआर) में परिवर्तन कर आवासीय प्लॉटों पर 3 मंजिल के ऊपर भी निर्माण की अनुमति दी थी। इसके तहत नीचे पार्किंग की जगह छोड़कर चार मंजिला भवन बनाया जा सकता है। शुरुआत से ही इसके विरोध में लोगों ने आवाज उठानी शुरू की थी। ऐसे निर्माण से साथ लगते मकानों में जहां दरारें आने लगी वहीं लोगों के घरों में हवा और धूप का आना भी बंद हो गया था। कुछ स्थानों पर इमारतें झुकने तक लगीं। समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए सहित कई संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के सामने इस मामले को रखा था। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक भी इस नियम के खिलाफ थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा था।

वीपी मलिक ने जताई थी नाराजगी
शहर के सेक्टर-6 स्थित जाट धर्मशाला में 21 जनवरी को हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। जिला कन्वीनर एवं सेक्टर-28 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मोहिंदर बल्हारा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्टेट कन्वीनर यशवीर सिंह मलिक और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने भी शिरकत की थी। इस बैठक के दौरान वीपी मलिक ने इस मामले में रिस्पांस नहीं देने पर सरकार और स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


पुराने सेक्टरों में सबसे ज्यादा समस्या
शहर में सबसे ज्यादा यह समस्या पुराने सेक्टरों में आ रही है। यहां पर संकरी %%बी%% और %%सी%% सड़कें हैं। वहां पर इस तरह के निर्माण पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक, लोगों के स्वास्थ्य और शहर पर प्रतिकूल असर डालने वाले हैं। इससे पड़ोस के घरों में ताजी हवा का प्रवाह बाधित हुआ और सूरज की रोशनी भी रुक गई। ऊंची मंजिलों से लोगों को संकरी सड़कों के पार रहने वाले लोगों के घरों में देखने की अनुमति देकर निवासियों की गोपनीयता और सुरक्षा का उल्लंघन होने की शिकायतें भी दी गई। इसके अलावा जनसंख्या घनत्व में वृद्धि से सेक्टरों में पानी की आपूर्ति, जल निकासी और सीवरेज पर भी दबाव बढ़ने की समस्या बनी।
विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभारहरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के जिला कन्वीनर मोहिंदर सिंह बल्हारा ने इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करने और इसका समाधान करने के प्रयास करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह शहर की बड़ी समस्या है। इसका हल निकलने पर शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें