फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद : सुनील प्रधान, पूजा देवी के सिर उपप्रधानी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिला परिषद चुनाव में एक फिर कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं। पहले जिला परिषद के चुनाव में अब प्रधान व उपप्रधान में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित सुनील शर्मा थापली प्रधान और पूजा देवी उपप्रधान चुनी गई हैं। जिले में भाजपा के हाथ खाली रह गए हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इसमें पंचकूला जिला परिषद के प्रधान सुनील शर्मा थापली मोरनी और उपप्रधान पूजा देवी बरवाला बनीं। अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार और उपाध्यक्ष पद के लिए पूजा रानी को सर्वसम्मति से चुना गया। पत्रकारों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जिला परिषद के प्रधान हैं। सभी मिलकर जिले को विकास में चरम पर ले जाएंगे। वहीं विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह सभी जन को सलाम करते हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में चुनाव संपन्न हुआ
अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की उपस्थिति में लघु सचिवालय के बैठक हाल में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार और जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए पूजा रानी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार करवाया गया। इस चुनाव में जिला परिषद के चुने हुए सुनील कुमार, मनदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, मोनिका देवी, बलविंद्र सिंह, पूजा रानी, बहादुर सिंह, माला रानी, रोमा देवी, सुदर्शन रेणू दस सदस्यों ने भाग लिया। जिला परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को अध्यक्ष व पूजा देवी को उपाध्यक्ष चुना। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में पूरे 10 के 10 सदस्य चुनाव में उपस्थित हुए। कालका विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व मेयर उपेंद्र आहलूवालिया, धना आहलूवालिया, नगर निगम पार्षद सलीम दबकोरी, एडवोकेट अश्वनी नागरा सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

पहली बार मोरनी की झोली में आया जिला परिषद की प्रधानी
आज हुए चुनाव में इलाका मोरनी की झोली में जिला परिषद की चेयरमैनी आने से लोगो में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है की अभी तो प्रधानी आई है अगली दफा विधायक भी स्थानीय स्तर सर उठेगा । मोरनी इलाका के मांधना एरिया को ब्राह्मणों का सबसे बड़ा भोज है। यहां 2 बार पंडित रमेश शर्मा के रूप में और फिर इसी इलाका के पंडित बहुल इलाका से बबली शर्मा वाइस चेयरमैन का पद संभाल चुके हैं। वहीं इस बार इसी ब्राह्मण बहुल पंचायत की थापली पंचायत से फिर ब्राह्मण समुदाय से सुनील शर्मा चेयरमैनी की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें