फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आरयूबी के नक्शे में बदलाव, चाणक्यपुरी, ड्रीम वर्ल्ड निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकालका। कालका-पिंजौर रोड पर निर्माणाधीन आरयूबी के ड्राइंग में बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। रविवार को चाणक्यपुरी, ड्रीम वर्ल्ड कॉलोनी के निवासियों ने पुरानी ड्राइंग के हिसाब से काम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर बलराज शर्मा के साथ स्थानीय निवासी कपिल उपाध्याय, योगेश, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बलदेव, विजेन्द्र चौहान, कमलेश, संतोष दुबे, अनिल बस्सी, गोल्डी, मुनीश, पांडे, धीरज मलिक सहित भारी तादाद में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में बलराज शर्मा ने बताया उक्त कॉलोनी के निवासी ड्राइंग में हुए बदलाव को लेकर रोष प्रकट करने पहुंचे हैं। हमारा रोड स्लिप रोड के साथ टच था। मुख्यमंत्री से अनुरोध कर कहा कि वह अपना वायदा पूरा करे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि उनकी स्लिप रोड का मेन रोड के साथ डायरेक्ट संपर्क हो। हमारा सरकार से अनुरोध है कि वह हमारी मांग सुने अगर उसके बावजूद भी सरकार हमारी मांग नहीं मानती तो वे यहां पर काम शुरू नहीं होने देंगे। संबंधित विभाग द्वारा कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ड्राइंग में जो बदलाव किया गया है, उसको नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसी अंडरब्रिज पर आकर कहा था कि 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, अब स्लिप रोड में कोई बदलाव नहीं होगा। स्थानीय लोग गत दिनों इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार से भी मिले थे। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने उनको मांग पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया था। वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिले थे। दुष्यंत चौटाला ने बताया था कि इस आरयूबी के ऊपर यू फ्लाईओवर बनाने का प्रपोजल है। उन्होंने प्रस्तावित फ्लाईओवर की ड्राइंग देखने का आग्रह किया था ताकि उसमें अगर कोई बदलाव हो सकता है, तो करवाया जा सके।
इसके बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री के कहने पर पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर ड्राइंग देखी तो उन्हें बताया गया कि ड्राइंग पास होकर आ चुकी है। अब इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। इसके बाद ही कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। बलराज शर्मा ने बताया कि जिन लोगों को प्रशासन द्वारा फायदा पहुंचाया जा रहा है, वह हरियाणा के निवासी नहीं हैं। बलराज शर्मा ने यह भी कहा कि प्रशासन हरियाणा के स्थानीय निवासियों को दरकिनार कर बाहरी लोगो के लिए काम कर रहा है। सरकार को पुरानी ड्राइंग के अनुसार ही कार्य करना चाहिए ताकि स्थानीय निवासियों को आनेजाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें