फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 2.38 करोड़ की सड़क की मलबे से खड़ी कर दी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। वार्ड नंबर 16 के उपरली चौकी के लिए मुख्य मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए 15 इंच की दीवार मलबा और बिना सरिया के बना दी गई है। इस सड़क का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में स्थित गांव उपरली चौकी के गुरपाल सिंह, हरपाल सिंह, बीरपाल सिंह, हरमेश सिंह समेत अन्य लोगों ने करीब 2.38 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली सड़क के लिए निर्माण सामग्री की जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार घग्गर नदी के मलबे से बिना सरिया सड़क निर्माण के लिए 15 इंच की दीवार खड़ी कर रहा है। सड़क निर्माण में नदी का मलबा प्रयोग किया जा रहा है। इसमें बजरी नहीं है।
विज्ञापन


इन तथ्यों पर होनी चाहिए जांच
- 15 इंच की पूरी दीवार में कितना सीमेंट और कितना मलबा प्रयोग किया गया है।
- इस पूरे दीवार के निर्माण में लगी सामग्री कहां से मंगवाई गई है, उसके पूरे रिकार्ड की जांच हो।
- दीवार में प्रयोग होने वाले खड़े सरिया में कितने इंच का यू लगाया है। नियमानुसार करीब 12 इंच के यू का प्रयोग होना चाहिए था।
- अगर यू का प्रयोग दीवार के निर्माण के समय किया गया है, तो सरिया एक दूसरे से कैसे सटा हुआ है।
- इसमें टाई कितने इंच पर प्रयोग किया गया है।
- दीवार के निचले हिस्से में टाई का प्रयोग हुआ है या नहीं।

उपरली चौकी के सड़क निर्माण सामग्री की जांच के लिए एक्सईएन को सोमवार को मौके पर जांच के लिए भेजूंगा। अगर सामग्री में कमी पाई गई तो ठेकेदार को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम, पंचकूला।

वार्ड-16 के उपरली चौकी के सड़क से जुड़ा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसकी जांच की जाएगी। मनदीप सिंह, एक्सईएन नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने दीवार में प्रयोग होने वाले सामग्री का वीडियो बनाकर भेजा था। ठेकेदार को हिदायत दी गई है। अगर सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों पत्र लिखूंगा। 9 राकेश वाल्मीकी, पार्षद नगर निगम पंचकूला।

वार्ड-16 के उपरली चौकी में सड़क निर्माण का कार्य बिल्कुल नियम के अनुसार किया जा रहा है। इसमें अच्छे निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। निखिल, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें