फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्विफ्ट कार से पहुंचे चोरों ने 27 मिनट में 62 लाख के जेवर और तीन लाख की नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती के जाने के दस मिनट बाद ही तीन चोर आ धमके, सबसे पहले मेन गेट फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डॉक्टर और वकील दंपती के घर से चाेरों ने रविवार को दिन में 62 लाख के जेवर और तीन लाख की नकदी चोरी कर ली। 27 मिनट में वारदात को अंजाम देकर चोर स्विफ्ट कार में फरार हो गए। सेक्टर-4 स्थित घर से दंपती दोपहर बाद फर्नीचर देखने के लिए चंडीगढ़ के लिए निकला था। इसके दस मिनट बाद ही तीन चोर कार से आ धमके। घर के मालिक वकील चरणजीत सिंह के अनुसार घर में उनके साथ उनकी सास भी रहती हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।
वकील चरणजीत सिंह ने बताया कि वे शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पत्नी और सास के साथ चंडीगढ़ फर्नीचर देखने गए थे। जब वे शाम 6.45 बजे वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। टीम ने घर से सैंपल लिए। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


10 मिनट बाद ही चोर घर में घुसे
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके जाने के 10 मिनट बाद ही चोर स्विफ्ट कार से पहुंचे। पहले एक चोर उतारा उसने घर की बेल बजाई। इसके बाद मेन गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की। जब ताला नहीं टूटा तो वह वापस चला गया। कुछ देर बाद कार से दो चोर उतरे। उन्होंने लोहे की रॉड से ताला तोड़ दिया। उसके बाद चोर घर में घुसे। एक ने चेहरा रूमाल से ढक लिया जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। तीसरा चोर कार में बैठा था। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद घर के मुख्य दरवाजे का लॉक भी तोड़ दिया। उसके बाद पहले ग्राउंड फ्लोर पर बंद कमरों के लॉक तोड़े और अलमारियों में रखा जेवर और नकदी निकाला। इसके बाद चोर प्रथम तल पर पहुंचे वहां भी कमरे का लॉक तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर कार में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन



बैंक के लॉकर में रखने थे जेवर
चरणजीत सिंह ने बताया कि नवंबर में उनकी भांजी की जयपुर में शादी थी। इस कारण उनकी पत्नी और सास ने बैंक के लॉकर से जेवर निकाले थे। शादी समारोह से आने के बाद उन्होंने जेवर वापस लॉकर में रखने थे, लेकिन इससे पहले ही वे चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी की दोपहर को एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने दूध लगवाने के लिए उनकी पत्नी को कहा। पत्नी ने दूध लेने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने पहले रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो।


घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर सिंह, एसएचओ सेक्टर-5 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें