संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। एक माह में जिले से पांच कारें चोरी हो चुकी हैं। 26 जनवरी की देर रात करीब दो बजे सेक्टर-16 स्थित घर के सामने खड़ी एक्सयूवी 500 गाड़ी चोरी हो गई। मालिक की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी गगन ग्रोवर ने बताया कि 26 की देर रात करीब दो बजे दो चोर उनके घर के सामने खड़ी गाड़ी के पास आए। करीब पांच मिनट में गाड़ी को स्टार्ट कर चलते बने। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने पहले घर के सामने रेकी की। इसके बाद उनकी गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को चोर सेक्टर-4 से स्विफ्ट कार चोरी कर ले गए। 10 जनवरी को रायपुररनी से मारुति कार चोरी की। 11 जनवरी को सेक्टर-19 से ऑल्टो कार चुराई। 3 जनवरी को सेक्टर-21 से कार के चारों टायर चोरी किए। 20 जनवरी को बुर्जकोटिया से टिप्पर चोरी की। उक्त सभी मामले थाने में दर्ज हैं।