फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री रघुनाथ मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदर कांड पाठ, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर-15 में शनिवार को सामूहिक सुंदर कांड पाठ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख आकर्षण रहे सुप्रसिद्ध सुंदर कांड गायक संजय मिश्रा और उनकी टीम, जिन्होंने पाठ को संगीतबद्ध रूप में प्रस्तुत कर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। संजय मिश्रा की आवाज और उनके साथियों के सुरों ने आयोजन को और भी रूहानी बना दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और श्रीराम के चरणों में भक्ति का आशीर्वाद लिया। पाठ के बाद मंदिर द्वारा प्रसाद और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें