फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए नगर निगम लगाएगा डाटा करेक्शन कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शहरी और गांव के प्रॉपर्टी धारकों के लिए नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स का डाटा करेक्शन कैंप लगाने जा रहा है। यह कैंप दो दिनों के लिए पंचकूला के विभिन्न वार्डों में लगाया जाएगा। यह कैंप 10 और 11 जून को लगाया जाएगा। पंचकूला नगर निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कैंप वार्ड नंबर- 1 के सेक्टर - 6 एमडीसी स्थित कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर - 4 एमडीसी के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर- 17 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर - 9 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर- 15 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर - 19 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर- 14 नगर निगम कार्यालय, सेक्टर 12ए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 4 निगम कार्यालय, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर- 21 पार्ट 3, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर -20, कम्युनिटी सेंटर गांव चौकी, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर -23, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर - 26, कम्युनिटी सेंटर गांव रामगढ़, बस स्टैंड के पास कम्युनिटी सेंटर गांव खटोली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियाें को ठीक कराने के लिए शहरी और गांव के प्रॉपर्टी धारकों के पास यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि लोगों को सहूलियत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों तो ठीक करने के लिए कैंप को लगाया जा रहा है। उन्होंने पंचकूला वासियों से कहा कि पंचकूलावासी प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रॉपर्टी टैक्स की समस्या के समाधान कराने को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और मौके पर समस्या का समाधान करवाएं। त्रुटियां ठीक कराने आने वाले आवेदकों से आयुक्त ने आग्रह किए कि वे मौके पर संबंधित दस्तावेज जरूर लेकर आएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वहीं इसके अलावा आयुक्त ने बताया कि यदि किसी ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा कराना है तो वे भी अपनी आईडी लेकर सेक्टर - 4 स्थित निगम के कार्यालय में पहुंचकर टैक्स जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें