संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-28 में मंदिर बनाए जाने की मांग को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोहिंदर सिंह बल्हारा और सचिव जसबीर गोयत ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि सेक्टर में 0.20 एकड़ जगह मंदिर के लिए चिह्नित की है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर की देखरेख का जिम्मा भी सेक्टर-28 की ही संस्था को दिया जाए जो सभी नियम पूरे करती हो।
मोहिंदर सिंह बल्हारा और जसबीर गाेयत बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर की अन्य समस्याओं के बारे में ज्ञानचंद गुप्ता को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सेक्टर के प्लॉटों में घास नहीं कटवाया जा रहा है। बड़ी-बड़ी जंगली घास और भांग के पौधे सेक्टर के खाली प्लॉटों और सड़कों के साथ ग्रीन बेल्ट में खड़े हैं। वहां नशेड़ी घूमते रहते हैं। इसके अलावा डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन और स्कूल बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर के मास्टर प्लान में रामगढ़ तक 60 फुट चौड़ी सड़क भी शामिल है, जिसका निर्माण आज तक किया ही नहीं गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।