फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम ने सेक्टर-7 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा शुरू की गई ड्राइव लगातार जारी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को सेक्टर-7 और फेस-2 से अतिक्रमण हटाया। सबसे पहले टीम सेक्टर-7 पहुंची। वहां नारियल की दो रेहड़ियों को सामान सहित जब्त किया और एक-एक हजार का चालान किया। इसके बाद टीम फेज-2 पहुंची। वहां एक पान वाले का सामान जब्त किया और एक हजार रुपये का चालान भी किया। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें