फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के 36000 टेबलेट किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला-पिंजौर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 36000 नशीले टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र मौर्य बरेली उत्तर-प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मंढावाला पिंजौर में थी। उसी दौरान मंढावाला की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। उसने जैसे ही पुलिस की गाड़ी को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम तरसेम लाल पिंजौर निवासी बताया। उसके थैले की जांच की तो उसके अंदर से नशीली दवाइयों के 318 पते बरामद हुए। उसमें 19080 गोलियां मिलीं। पुलिस ने पिंजौर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस को दूसरे आरोपी के बारे में पता लगा जहां से वह टेबलेट लेकर आता था। इसके बाद दूसरे आरोपी धर्मेंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 36 हजार नशीले टेबलेट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें