फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: नगर निगम कर रहा प्लास्टिक मुक्त शादियों को प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। शादियों में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करवाने के लिए नगर निगम पंचकूला में जीरो वेस्ट वेडिंग अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम सेक्टर 26 के सामुदायिक केंद्र में शादी की बुकिंग करने वाले लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 पंचकूला में अमित और निशु की शादी से की गई। शादी में मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने अपनी टीम के साथ जीरो वेस्ट वेडिंग की देखरेख की। सिटी टीम लीडर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 26 के सामुदायिक केंद्र में एक शादी समारोह में वधू के घरवालों के साथ मिलकर जीरो वेस्ट वेडिंग का आयोजन किया गया। इसमें वर अमित और वधू निशु को कंपोस्टिंग पिट और मिनी डस्टबिन भेंट किया गया। आए सभी लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत किसी भी प्रकार का प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और दोबारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले बर्तनों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बचे हुए खाने को जरूरतमंद लोगों को एवं जन शिक्षा संस्थान को दिया गया। इस प्रकार किसी भी तरह की वेस्टेज नहीं की गई और फल सब्जियों के छिलकों को एकत्रित करके हरे कूड़ेदान में डाला गया, ताकि सही तरीके से उसका निष्कारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें