फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव: नामांकन की छंटनी के बाद साफ हुई तस्वीर, रण में 123 महारथी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर की कुर्सी के लिए 8 दिग्गजों में जंग, पार्षदों के लिए 115 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की सियासत का पारा चरम पर पहुंच गया है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी सूची के अनुसार, मेयर पद के लिए 8 और 20 वार्डों के पार्षद पदों के लिए कुल 115 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। सोमवार को हुई जांच में वार्ड नंबर 9 से पार्षद प्रत्याशी रविकांत स्वामी का नामांकन रद्द हो गया जिसके बाद अब उनकी पत्नी (कवरिंग कैंडिडेट) चुनावी मोर्चा संभालेंगी। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों में खामियों के चलते 7 अन्य उम्मीदवारों के फॉर्म भी निरस्त किए गए हैं। प्रशासन अब 28 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजर टिकाए हुए है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी।


मेयर की कुर्सी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

शहर की सबसे हॉट सीट यानी मेयर पद के लिए इस बार मुकाबला बहुकोणीय होता दिख रहा है। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आप ने अपने धुरंधरों को मैदान में उतारा है
-भाजपा श्याम लाल बंसल और दीपक बंसल।
-कांग्रेस सुधा भारद्वाज और संजीव भारद्वाज।

-इनेलो मनोज अग्रवाल।

-आम आदमी पार्टी, राजेश कुमार।

निर्दलीय, चंदन सिंह और करनैल सिंह बांगर।



वार्ड नंबर 9 में सबसे ज्यादा 13 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की पायल सोधी और भाजपा की परमजीत कौर लुबाना के बीच कड़ा मुकाबला। वहीं बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुख्य पार्टियों के चुनावी समीकरणों में बेचैनी पैदा कर दी है। 28 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन



आचार संहिता के उल्लंघन पर गिरेगी गाज

रिटर्निंग ऑफिसर ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं। उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी गई है कि प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




कहीं त्रिकोणीय तो कहीं सीधा मुकाबला

छंटनी के बाद वार्ड नंबर 2 में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला सीमित हो गया है, जबकि कई अन्य वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। शहर में पोस्टरों और बैनरों की बाढ़ आ गई है और प्रत्याशी अब घर-घर जाकर वोट बैंक मजबूत करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें