फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएनजी लीक होने से चलती टैक्सी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कार में लगी आग। संवाद 
विज्ञापन
करीब एक घंटे लगा जाम, फायरब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-10/15 की डिवाइडिंग रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद चलती कार (टैक्सी) में आग लग गई। अचानक लगी आग की वजह से चालक ने टैक्सी से कूदकर जान बचाई। इसके बाद उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में 15 मिनट का समय लगा। इस दौरान कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में आग लगने को कारण सीएनजी का रिसाव होना बताया गया है। चालक चंडीगढ़ से जीरकपुर जा रहा था।
संगरूर निवासी सोमा सिंह ने बताया कि दो साल से अपनी टैक्सी चला रहा है। वह शाम को 4.30 बजे जैसे ही सेक्टर-10/15 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा। टैक्सी में गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। दस मिनट में कार धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान उसने पीछे से आने वाले वाहन चालकों को वापस जाने को कहा। आग लगने के कारण रोड पूरी तरह से आधे घंटे के लिए बंद कर दी गई। इस कारण वहां जाम के हालात बन गए। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर विभाग को आग बुझाने में एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। सोमा सिंह ने बताया कि उसकी टैक्सी पेट्रोल और सीएनजी दोनों सिस्टम से चलती थी। तब वह सीएनजी से गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी चलाने के दौरान पाइप में आग लग गई। इसके बाद गाड़ी का बोनट लॉक हो गया। इस कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें रहीं तैनात
कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पंचकूला पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस की टीमों के तैनात होने के बाद जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम हटवाया। इसके बाद गाड़ी उठाने के बाद रास्ता खुला। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल था।


कार में आग लगे तो बरतें यह सावधानियां
पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि अगर कार में आग लग जाए तो कार को बाईं तरफ पार्क करें और इंजन बंद कर दें। चाबियां निकाल लें। दूसरी कारों को संकेत दें। आस-पास मौजूद लोगों से मदद मांगें। अग्निशमन विभाग को तुरंत फोन करें। बूट या बोनट न खोलें। जलती हुई कार से दूर किसी सुरक्षित जगह पर खड़े हों। ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी दें। आग बुझाने के बाद इंश्योरेंस कंपनी को दुर्घटना के बारे में बताएं।
विज्ञापन



बचाव के लिए बरतें सावधानियां
कार की नियमित जांच कराते रहें। कार में हमेशा आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र रखें। कार में धूम्रपान न करें। कार के इंजन का तापमान हमेशा सही रखें। कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को समय-समय पर चेक कराते रहें। ज्वलनशील गैसों या तरल पदार्थों के पास पार्क न करें। कार में ईंधन भरते समय इंजन बंद कर दें। कार के अंदर ज्वलनशील पदार्थ न रखें और न ही उसे ले जाएं। परफ्यूम या अन्य प्रकार के स्प्रे को कार में न रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें