फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रसीले आम को देखकर मुंह में आ गया पानी, 2 किलो के हाथी झूल आम के पर्यटक हुए दीवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आम की खुशबू और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुक्रवार को पिंजाैर के यादविंद्रा गार्डन में तीन दिवसीय 32वें मैंगो मेले का आगाज हो गया। हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और कृषि एवं किसान तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने भी रसीले आमों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

मेले में सैकंड़ों रसीले आमों की वैरायटी देखकर लोगों के मुंह में पानी आ गया। 2 किलो के हाथी झूल आम को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो गए। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने नृत्य और गायक के जरिये मेले में आए लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, स्कूली बच्चों ने रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर का परिचय दिया। सैकड़ों लोगों ने पहले दिन मेले का आनंद लेते हुए आमों का स्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने प्रकृति के शानदार नजारे के साथ सेल्फी भी ली।
230 विभिन्न आमों की किस्में लेकर सहारनपुर से पहुंचे आम उत्पादक उस्मान
मैंगो मेले में आम के करीब 500 विभिन्न किस्मों का शानदार डिसप्ले किया गया है। हरियाणा सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे उत्पादकों ने गार्डन के प्रथम तल पर स्टॉलों में आमों को प्रदर्शन किया। सहारनपुर से पहुंचे आम उत्पादक उस्मान ने बताया कि वे हर साल आम लेकर यादविंद्रा गार्डन पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वे आमों की 230 विभिन्न किस्में लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

नवाबी गोला गोल आकार से कर रहा आकर्षित
आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्मों दशहरी, चैसा, लंगड़ा, अमरपाली, बांबे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि के अलावा आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। आम प्रदर्शनी में जैसे आम के नाम वैसे ही उनकी खासियत है। हाथी झूल आम का वजन दो किलो तक है, वहीं नवाबी गोला अपने गोल आकार से सभी को आकर्षित कर रहा है। मेले में मोदी मैंगों के साथ-साथ नायाब मैंगो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। जुड़वा आम भी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।


फूड कोर्ट में अनेक व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं लोग गार्डन परिसर में महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर की गई विशेष रोशनी पर्यटकों को लुभा रही है। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाइनीज के स्वाद सहित स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए बहु-व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया गया है। इन व्यंजनों का लोग स्वाद ले रहे हैं। इसके अलावा शिल्प बाजार मेले का अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र है। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों, बुनकरों की ओर से हथकरघा और हस्तशिल्प शानदार नमूना पेश किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें