फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला और डायरा स्किल्स टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गवर्नमेंट कॉलेज और डायरा स्किल्स टेक्निकल इंस्टीट्यूट के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस माैके पर प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह एमओयू विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यशैली से जोड़ने में सहायक होगा और उनके करियर को एक सशक्त दिशा देगा। डायरा स्किल्स टेक्निकल इंस्टीट्यूट के साथ यह साझेदारी हमारे छात्रों को तकनीकी दक्षताओं और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगी। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकेंगे। इस एमओयू को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली डॉ. चित्रा तंवर, प्रोफेसर एवं इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इंडस्ट्री और शिक्षा संस्थानों के बीच सेतु स्थापित करना आज के समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें