फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली के खंबे से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। उप मंडल जैतो के गांव चैना के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव चैना के रहने वाले अजय वीर सिंह (24) के रूप में हुई। हादसा उस समय पेश आया जब अजयवीर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैतो शहर से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो उसने मोटरसाइकिल का संतुलन खो दिया। उसकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली के खंबे के साथ जा टकराई। जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें लगी। इस हादसे की सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी गंगसर जैतो के अध्यक्ष मीत सिंह मीता, संरक्षक गोरा औलख, जसपाल सिंह मिंटा व बब्बू मालडा एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल नौजवान को उठाकर उपचार के लिए जैतो के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टर न होने के कारण स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर किया। परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें