कालका। बसंत विहार से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जंगशेर ने बताया कि वह बसंत विहार कालका में रहता है। उसके पास काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल थी। उसने बीते शनिवार को घर के साइड वाली गली में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। अगले दिन सुबह के समय जब वह अपनी बाइक लेने गया तो मौके पर नहीं मिली। आसपास ढूंढने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी।