फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। देर रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बलप्रीत सिंह निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी राकेश दत्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल सवार बलप्रीत सिंह अमरटैक्स चौक की तरफ से सेक्टर-20 की ओर जा रहा था। जैैसे ही वह हाईवे के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने हेल्पलाइन डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सेक्टर-छह स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें