पंचकूला। नाडा गांव की महिला के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाडा गांव निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को गांव के ही विक्की व उसकी मां कुलदीप अचानक उनके घर आई और उनकी सास के सामने उनके साथ मारपीट व गाली गलौज की। मारपीट के बाद आरोपी ने महिला व उसकी सास को जान से मारने की धमकी देते हुए बात किसी को न बताने की हिदायत दी। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। संवाद