फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में प्लॉट खरीदना सबसे ज्यादा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सेक्टर-6, 7, 8, 10, एमडीसी के कलेक्टर रेट किया रिवाइज, पहली बार ट्रिब्यून मित्र विहार का कलेक्टर रेट हुआ रिवाइजमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में घर, प्लॉट और खेती के लिए जमीन खरीदनी और महंगी हो गई है। जिला प्रशासन ने जमीनों के कलेक्टर रेट (सर्किल रेट) बढ़ा दिए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से 2023-24 का कलेक्टर रेट रिवाइज्ड कर दिया है। अब शहर में सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में प्लॉट खरीदना सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। यहां श्रेष्ठ प्लॉट रेट 60 हजार से 62 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 55 हजार से 58 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर किया गया है। शहर के 23 रिहायशी सेक्टरों के कोने और सामान्य प्लॉटों के कलेक्टर रेट में 10 से 12 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है।
व्यावसायिक संपत्ति में शहर के 10 सेक्टरों के डबल स्टोरी शॉप (डीएसएस) का कलेक्टर रेट 10 से 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रशासन की तरफ से व्यावसायिक बूथ, सर्विस बूथ और एससीएफ के कलेक्टर रेट को रिवाइज्ड नहीं किया गया है। पहली बार रिवाइज्ड कलेक्टर रेट में सेक्टर-29 की प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट निर्धारित किया गया है। इससे पहले इस एरिया का कलेक्टर रेट आसपास के सेक्टरों के हिसाब से तय था। इस बार पिछले साल की तरह ही सेक्टर 8, 9, 10, 11, 14 व 20 की अंदर की मार्केट की प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट मेन मार्केट की प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट के मुकाबले 15 फीसदी की छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन



पहली बार ट्रिब्यून मित्र विहार का कलेक्टर रेट हुआ रिवाइज
जिला प्रशासन की ओर से पहली बार सेक्टर 29 ट्रिब्यून मित्र विहार की प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से ट्रिब्यून मित्र विहार के श्रेष्ठ यानी कि कोने के प्लॉट का कलेक्टर रेट 32 हजार और सामान्य प्लॉट का कलेक्टर रेट 28 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पहले इस एरिया के प्रॉपर्टी का कलेक्टर रेट अलग से निर्धारित नहीं किया गया था।


यहां के आवासीय संपत्ति का कलेक्टर रेट बढ़ाया
एमडीसी के सेक्टर 2 सहित अन्य सेक्टरों में श्रेष्ठ प्लॉट का 38 से 40 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 38 हजार प्रति स्क्वेयर ही कलेक्टर रेट रखा गया है। सेक्टर 6, 7, 8 और 9 के श्रेष्ठ प्लॉट का 60 हजार से 62 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 55 हजार से 58 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर किया गया है। सेक्टर 15 व 16 में श्रेष्ठ प्लॉट का 44 से 50 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 39 से 45 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर बढ़ाया गया।
सेक्टर-2, 4, 17 और 18 में श्रेष्ठ प्लॉट का 44 से 45 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 39 से 40 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर बढ़ाया गया। सेक्टर 12 ए, 14 और 20 में श्रेष्ठ प्लॉट का 44 से 45 हजार प्रति स्कवेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 39 से 40 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर बढ़ाया गया। सेक्टर 19, बुढ़नपुर, 27, 28 और 31 के श्रेष्ठ प्लॉट का 32 से 33 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर और सामान्य प्लॉट का 28 से 29 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर बढ़ाया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र और आईटी पार्क के प्रॉपर्टी के भी बढ़ाए
- 1000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट का कलेक्टर रेट 27 हजार प्रति स्क्वेयर से 30 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर किया गया है। 1000 से ज्यादा 2000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट का कलेक्टर रेट 25 हजार से 28 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर किया गया है। 2000 स्क्वेयर मीटर से बड़े प्लॉट का 23 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर से बढ़ाकर 26 हजार प्रति स्क्वेयर मीटर किया गया है।


व्यावसायिक संपत्ति में डीएसएस का कलेक्टर रेट रिवाइज किया
सेक्टर-7, 8, 9, 10 और 20 के डबल स्टोरी शॉप का कलेक्टर रेट तीन लाख प्रति स्क्वेयर मीटर से बढ़ाकर 3.10 लाख प्रति स्क्वेयर मीटर कर दिया गया। सेक्टर 5, 6, 11, 14 और 15 का कलेक्टर रेट 2.50 लाख प्रति स्क्वेयर मीटर से बढ़ाकर 2.60 लाख प्रति स्क्वेयर मीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन



ग्रामीण एरिया में कलेक्टर रेट बढ़ाया
जिला प्रशासन ने गांव कोट, खंगेसरा और नाडा का कलेक्टर रेट रिवाइज्ड कर उसे बढ़ाया है। कोट और खंगेसरा गांव का कलेक्टर रेट 55 लाख प्रति एकड़ से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं नाडा गांव का कलेक्टर रेट 75 लाख प्रति एकड़ से बढ़ाकर 80 लाख प्रति एकड़ कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें