फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मच्छर भगाने निकली मशीन दे गई जवाब, कैसे चलेगा डेंगू के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद की फॉगिंग मशीनों की मरम्मत के बाद भी इनके ठीक तरीके से काम नहीं करने का मामला सामने आया है। नप कर्मचारी फॉगिंग के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हेड फॉगिंग मशीन कुछ देर चलने के बाद धुआं छोड़ने के बजाय गर्म होने लगती है। मंगलवार के बाद वीरवार को भी यही स्थिति सामने आई। लगातार दूसरे दिन मशीन में खराबी आने से डेंगू सीजन में नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों के अनुसार, मंगलवार को हेड फॉगिंग मशीन कुछ देर चलने के बाद धुएं की जगह हीट छोड़ने लगी। इसके बाद मशीन को दोबारा मरम्मत के लिए भेजा गया था। वीरवार को वार्ड नंबर-1 में फॉगिंग के दौरान मशीन कुछ देर चलने के बाद फिर गर्म होने लगी। बार-बार खराबी सामने आने से फॉगिंग अभियान की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और डेंगू के मौसम में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग बेहद जरूरी है। ऐसे समय में मशीनों का मौके पर ही जवाब दे जाना गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। नगर परिषद को अभियान शुरू होने से पहले मशीनों की सर्विस और तकनीकी जांच पूरी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें