फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरियों के खिलाफ मोरनी के युवाओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर मोरनी युवा संगठन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल की है। संगठन की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने पर चर्चा की। संगठन के प्रधान मोहित परमार ने बताया कि बैठक में युवाओं ने अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगवाना संगठन की प्राथमिकता है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और वारदात होने पर आरोपियों की पहचान में पुलिस को मदद मिले। उन्होंने कहा कि संगठन केवल वारदात के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय रोकथाम पर जोर देगा। अवैध गतिविधियों की पहचान कर उन्हें रोकने के लिए भी पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय किया जाएगा। युवाओं ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें