फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में आम आदमी क्लीनिकों पर आए तीन लाख से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आप सरकार की पहल आम आदमी क्लीनिक ने अपनी शुरुआत के केवल दो महीनों के दौरान तीन लाख से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके एक और बड़ा कदम उठाया है। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को यहां जारी बयान में दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 100 आम आदमी क्लीनिकों पर रोजाना सात हजार से अधिक आम लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। ये क्लीनिक मरीजों, विशेष रूप से ओपीडी सेवाओं की जरूरत वाले मरीजों के लिए वरदान साबित हुए हैं। 15 अगस्त से 15 अक्तूबर तक मरीजों की संख्या 3,47,193 तक जा पहुंची है और अब तक 45,570 क्लीनिकल टेस्ट किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह प्रयास स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। इन क्लीनिकों से 90 प्रतिशत मरीजों को इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे अस्पतालों पर बोझ कम हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 100 तरह की दवाएं और 41 तरह की बुनियादी लैब टेस्टिंग सुविधाएं इन क्लीनिकों द्वारा प्रदान की जा रही हैं। अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के पक्ष से मोहाली समूह जिलों में आगे चल रहा है। मोहाली में अब तक कुल 51,000 मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं और 6,442 लैब टेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि जिला लुधियाना ने 41,792 मरीजों और 4,435 क्लीनिकल टेस्टों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जिला अमृतसर ने 29,440 मरीजों और 3,622 क्लीनिकल टेस्टों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 100 क्लीनिक (65 शहरी क्षेत्रों में और 35 ग्रामीण क्षेत्रों में) लोगों को समर्पित करने के बाद में सरकार राज्य में जल्द ही ऐसे और क्लीनिकों का नेटवर्क स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें