फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 400 से अधिक महिलाओं को मिला लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से हरियाणा सशक्त नारी–समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार की अगुवाई में क्षेत्र की सभी शाखाओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान किया गया। प्रबंधक ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज और प्रदेश की समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण सुविधाओं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इस पहल के तहत क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं ने 400 से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह क्रेडिट, लखपति दीदी और बैंक की अन्य योजनाओं के तहत ऋण वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें