फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 400 से अधिक उम्मीदवार फाइनल, 30 को नामों की घोषणा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नामों को लेकर शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 400 से अधिक नामों पर सहमति बन गई, नामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी। बैठक में पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा पूरे पंजाब में निगम चुनाव व उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रही है। प्रदेश की 5 नगर निगम के 250 में से 180 उम्मीदवारों तथा 23 नगर पालिका के 230 उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। शनिवार को भी इस संबंधी अन्य उम्मीदवारों के लिए चर्चा जारी रहेगी। उसके बाद प्रदेश भाजपा द्वारा अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
दुष्यंत गौतम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है और इस चुनाव के भाजपा उम्मीदवार भी पूरी तरह से तैयार हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबरा रहे हैं और घटिया राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, तीक्ष्ण सूद, राजिंदर भंडारी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. सुभाष शर्मा, मोना जैसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें