फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रतपुर कॉलोनी में बंदरों का हमला, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। रतपुर कॉलोनी में बंदरों के अचानक हमले में एक महिला बबीता घायल हो गई। वह अपने छोटे बच्चे को स्कूल से घर ला रही थी, तभी पेड़ से कई बंदर नीचे कूदे और बच्चे का स्कूल बैग छीनने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया, लेकिन इस दौरान बंदरों ने उसे काट लिया। उसे पिंजौर के अर्बन पॉली क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया और एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग बंदरों के लगातार हमलों से परेशान हैं। कुछ दिन पहले विश्वकर्मा कॉलोनी में गौरव नामक युवक भी बंदरों के हमले में छत से गिरकर घायल हुआ था। बंदर अब घरों में घुसकर रसोई का सामान और फ्रिज में रखी वस्तुएं भी ले जाते हैं।रतपुर कॉलोनी और आसपास के निवासी नगर परिषद कालका-पिंजौर और जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बंदरों को पकड़ने और आतंक रोकने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें