पंचकूला। मोनिका गुप्ता 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को डीसी व श्री माता देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मोनिका गुप्ता महेंद्रगढ़ के डीसी पद से ट्रांसफर होकर आई हैं। इस माैके पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक डाॅ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, एसडीएम कालका राजेश पूनिया, जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, नगराधीश विश्वनाथ, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।